संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 25.07.2025

उत्तर प्रदेश में संस्कृत की तरफ विद्यार्थियों का रूझान बढ़ाने, संस्कृत में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, संस्कृत साहित्य, दर्शन, विज्ञान, खगोल, चिकित्सा शास्त्र आदि से परिचित कराने हेतु प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी संजय नगर स्थित कैंफस कॉलेज ऑफ लॉ में दिनांक 25.07.2025 शुक्रवार को संस्कृत गीत, संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के 20 विद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विशेष अतिथि श्री बालेन्द्र त्यागी पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री, मुख्यातिथि आचार्य योगेश दत्त गौड़, कार्यक्रम अध्यक्ष अभिताभ शुक्ल, डॉ. अंजुज शर्मा और निर्णायक मंडल ने दीप प्रज्वलन किया।

विशेष अतिथि के रूप में पधारे बालेन्द्र त्यागी ने कहा संस्कृत संस्कार की भाषा है, संस्कृत भारतीय सभ्यता की पहचान है। मुख्यातिथि आचार्य योगेश दत्त गौड़ ने संस्कृत भाषा को पढ़ने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। जनपद संयोजक दीपक मिश्रा ने प्रतियोगिता को एक महायज्ञ बताया और इसमें आने वाले सभी छात्रों को आहुति देने पर सबका उत्साहवर्धन किया। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष अभिताभ शुक्ल ने अपने अभिभाषण में सभी का आभार व्यक्त किया और संस्कृत की विशेषताओं को बताया।

सर्वप्रथम गीत प्रतियोगिता बाल वर्ग में प्रथम स्थान – एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वृंदावन की छात्रा मिहिका मजूमदार, द्वितीय स्थान एन.एन.के.एम. माधुपुर के छात्र प्रिन्स तथा तृतीय स्थान जीडीआईसी विजय नगर की छात्रा प्रिया तथा लेश्या सिंघल, मरशा अली एवं यशार्थ अधिकारी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जिया आर्या, द्वितीय स्थान कृपिक, तृतीय स्थान संस्कृति जोशी तथा धरा खरे, अन्वी, महक आर्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में कैंफस कॉलेज ऑफ लॉ के डायरेक्टर कृष्णाकर शुक्ल, अभिताभ शुक्ल,सुरेन्द्र शर्मा सुशील, डॉ जयप्रकाश प्रकाश मिश्रा, डॉ तारा गुप्ता, कृपाल सिंह निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैंफस कॉलेज की छात्रा कंचन ने किया तथा कार्यक्रम का आयोजन डॉ अंजुज शर्मा ने एवं संयोजक दीपक मिश्रा ने किया।

इस दौरान डॉ नीतू मनकोटिया, डॉ नीलिमा अग्रवाल, आभा त्यागी, मोहिनी डोभाल, सोनमा सिंघल, वर्तिका अग्निहोत्री, आयुष बाजपेई, आकांक्षा, रितिक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन के पश्चात सभी ने भोजन ग्रहण किया। सभी विजेताओं/प्रतिभागी मेरठ में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में अगस्त माह में प्रतिभाग करेंगे।

Impact of the Event:

विश्व की सबसे प्राचीन भाषा को जन भाषा बनाने के लिए कॉलेज ने एक महत्वपूर्ण योगदान तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान किया। वैज्ञानिक और तार्किक भाषा को पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।